Besan ka Halwa Recipe in Hindi

http://www.biharirecipes.com/

बेसन का हलवा (Besan ka Halwa, Besan ka Halwa in Hindi)

Besan ka Halwa Recipe in Hindi – बेसन का हलवा कई तरीके से बनाया जाता है, लेकिन इसका बिहारी तरीका लाजवाब है। एक बार अगर आप बिहारी तरीके से बना हलवा खा लेते हैं तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे, ऐसा हमारा दावा है। न सिर्फ आप इस डिश को याद रखेंगे बल्कि दूसरों को भी यह डिश पेश करना चाहेंगे। मगर, कब? जब आप इसे बनाना जानेंगे तभी। आइए हम आपको बेहतरीन मेजबान बनाने में मदद करते हैं।

इससे पहले कि हम आपको बेसन का हलवा बिहारी तरीके से बनाना बताएं, ये बात भी जान लेना जरूरी है कि यह सर्दी के दिनों में बनाया जाता है। जानते हैं इसकी क्या वजह है? इसकी वजह ये है कि बेसन गर्म होता है। सर्दी में यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अब बनाते हैं झटपट और आसान तरीके से बेसन का हलवा (Besan ka Halwa)

Read Also: Rasgulla Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री::

बेसन : 150 ग्राम
खोया: 50 ग्राम
चीनी: 70 ग्राम
घी: 100 ग्राम
छोटी इलाइची: 4
काजू-बदाम : 25 ग्राम बारीक़ कटा हुआ
Coconut(नारियल): 2 चम्मच कदुकास किया हुआ
besan-ka-halwa-biharibiharihttp://www.biharirecipes.com/

बनाने की विधि::


गैस पर कड़ाही को गर्म करते हैं। जब कड़ाही पूरी तरह गर्म हो जाये, तो उसमें देशी घी डालते हैं। मगर, इससे पहले 2 चम्मच घी और 1 चम्मच ड्राई-फ़ूड अलग से हलवे में ऊपर से डालने के लिए रख लेते हैं। जब घी गर्म हो जाता है तो इसमें बेसन डालते हैं। बेसन भी घी के साथ मिक्स होकर गर्म होने लगता है। धीरे-धीरे इसका रंग बदलने लगता है। इसे लगातार चलाते रहना जरूरी है। ऐसा करना इसलिए जरूरी है कि इसके बिना यह जलने लग जा सकता है। जब यह हल्का भूरा रंग यानी ब्राउन कलर का होने लगता है तो उसमें चीनी, खोया, इलाइची पाउडर, काजू-बदाम मिला देते हैं।

Read Also: malai maalpua Recipe in Hindi

अब आधा गिलास पानी डालकर हलवे को तेजी से चलाते हैं। कलछी से इसे तब तक पकाते रहते हैं जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए और कढ़ाई की तल यह छोड़ने न लग जाए। हो सकता है कि आपको बेसन के हलवा में ड्राई फूड डालना पसंद ना हो, तो ऐसे में आप केवल इलायची डालकर इस लजीज व्यंजन को तैयार कर सकते हैं।
अब बेसन का हलवा (Besan ka Halwa) तैयार हो चला है। इसे कटोरी में निकालते हैं। ऊपर से एक चम्मच घी डाल दें तो जायका और भी मज़ेदार हो जाता है। घी को मेल्ट होने देते हैं यानी पिघलने देते हैं। अब तैयार हलवे पर ऊपर से थोड़ा सा बारीक कटा हुआ ड्राई फूड मिला देते हैं।

Read Also: Chawal ki Kheer Recipe in Hindi

अब आप इस बेसन के हलवे को पेश कीजिए अपने मेहमानों के पास। उम्मीद है कि आपको पूछने का मौका नहीं मिलेगा- कैसा बना? क्योंकि, चखते ही मेहमान कर उठेंगे वाह-वाह। इसे कहते हैं बेसन का हलवा- बिहारी मेथड।

Related posts

Leave a Comment