Nariyal Ladoo Recipe in Hindi

नारियल लड्डू (Nariyal Ladoo Recipe in Hindi)

नारियल लड्डू बहुत पुरानी और स्वादिष्ट मिठाई है। इसे दक्षिण भारत की मिठाई माना जाता है। मगर देश में शायद ही कोई ऐसा प्रदेश है, जहां नारियल का लड्डू लोकप्रिय ना हो। इसका कारण खुद नारियल के लड्डू हैं। यह इतना स्वादिष्ट होता है और इसे तैयार करना इतना आसान है कि यह हिन्दुस्तान की सबसे लोकप्रिय मिठाईयों में से एक बन चुका है।

नारियल खुद मीठा होता है। इसे भून देने के बाद इसमें एक अलग स्वाद पैदा होता है। जब चीनी मिला दी जाती है तो स्वाद और बढ़ जाता है।  जब इसे भून दिया जाता है तो मिठास भी क्रांतिकारी तरीके से बदल जाती है। कहने की जरूरत नहीं कि नारियल का लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी शानदार होता है।

Read Also: Rasgulla Recipe in Hindi

पर्व-त्योहार या मेहमानों के आने पर नारियल के लड्डू अगर पेश कर दिए जाएं तो मेजबान का टेंशन खत्म हो जाता है। हां, एक बात जरूर है कि नारियल के लड्डू फुर्सत में ही बनाने चाहिए। समय का दबाव लेकर इसे बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए।

आवश्यक सामग्री:

कच्चा नारियल: 250 ग्राम (3 गोला) कद्दूकश किया हुआ
बादाम: 50 ग्राम
काजू: 50 ग्राम
खरबूज का बिज: 2 चम्मच
देशी घीव: 100 ग्राम
इलाइची पाउडर: आधा चम्मच
चीनी: 200 ग्राम
खोया: 200 ग्राम
पोस्ता का दाना: 2 चम्मच

बनाने की विधि::

कच्चे नारियल को सबसे पहले पानी से धो लें। फिर कद्दूकश से उसे बारीक टुकड़ों में काट लें। अब कढ़ाही को गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद उसमें हल्का घी डालें। कढ़ाही में उसमे काजू, बादाम को अच्छे तरीके से भून लें। अब आधे चम्मच घी डालकर पोस्ता दाना को भी भून लें और निकाल कर रख लें।

Read Also: Besan ka Halwa Recipe in Hindi

अब कढ़ाही में फिर से घी डालें और कद्दूकश किया हुआ नारियल डालकर भूनें। हल्का लाल होने पर इसमें खोया डाल दें। फिर भूनना शुरू करें। जब ऐसा लगे कि पानी बिल्कुल सूख गया है तो चीनी डालें। लगातार चलाते रहना जारी रखें ताकि खोया और नारियल जले नहीं। अब भुने हुए बादाम और काजू को अध-दरा कर लें। इन्हें कढ़ाही में डाल दें। पोस्ता का दाना, इलायची पाउडर, खीरा के बीज को कड़ाही में डाल दें। नारियल मिश्रण को हल्की आंच पर भूनना जारी रखें। जब चीनी के दो तार होने लगें और कढ़ाही में चिपकने लगे तो गैस बंद कर दें। थोड़ी देर ठंडा होने दें।

Read Also: Chawal ki Kheer Recipe in Hindi

जब ऐसी स्थिति हो जाए कि लड्डू बनाया जा सकता है। यानी वह न ज्यादा गर्म हो और न ही अधिक ठंडा- तब गोल-गोल लड्डू बनाते चलें और उन्हें एक थाली में सजाते चलें। फिर इसे आप फ्रिज में रख दें। हफ्तों तक यह खाने के लायक बना रहेगा। मगर, ये दावा है कि आप इन लड्डुओं को हफ्तों तक नहीं सम्भाल पाएंगे। एक-दो दिन में चट कर जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment