Gulab Jamun Recipe in Hindi

गुलाब जामुन (Gulab Jamun Recipe in Hindi)

गुलाब जामुन। उत्तर भारत की प्रसिद्ध मिठाई है। दीपावली और रक्षा बंधन समेत अन्य त्योहारों पर इसे लोकप्रिय मिठाइयों में से एक माना जाता है।

मगर, बाज़ार में मिलावट की खबरों ने मिठाइयों के प्रति जो अरुचि पैदा कर दी है, उसके बाद ये जरूरी हो जाता है

कि गुलाब जामुन का जायका ज़िन्दा रखने के लिए हम इसे अपने ही घर में बनाएं।

शुद्ध और स्वादिष्ट गुलाब जामुन कैसे बनाया जाए। चिन्ता क्यों करते हैं बिहारी रेसीपीज़ है न आपके साथ।

आवश्यक सामग्री::

खोया: 500 ग्राम
मैदा: 100 ग्राम
चीनी: 1 किलो(चासनी के लिए)
इलाइची पाउडर: आधा चम्मच
देशी घीव: 250 ग्राम

बनाने की विधि::

सबसे पहले खोया में मैदा मिलाते हैं और उसे गूंथ लेते हैं। अब इसके गोले बनाते हैं। थाली में रखते हैं। फिर, एक कड़ाही को गर्म करते हैं। उसमें घी डालते हैं। जब घी गर्म हो जाए तो खोया के गोले को इसमें डाल कर धीमी आंच में तलते हैं।

Read Also: Rasgulla Recipe in Hindi

ध्यान देने की बात ये है कि अगर गोला फटने लगे तो खोये में थोड़ा और मैदा मिला कर इसे अच्छी तरह से गूंथ लें, तब तलें। तलते समय जब गोले का रंग भूरा यानी ब्राउन हो जाए तो उसे छानकर दूसरी कड़ाही में डाल देते हैं जिसमें चासनी होती है। ये चासनी हम थोड़े समय पहले ही तैयार कर लेते हैं। इस चासनी में इलाइची पाउडर डाल लें।

Read Also: Malai Maalpua Recipe in Hindi

जब तले हुए गोले गर्म चासनी में पड़ते हैं तो यह धीरे-धीरे चासनी में डूबने लगते हैं। जब गोला अच्छी तरीके से डूब जाए और आधा घंटा बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इसे परोसते हैं। गरमागरम गुलाब जामुन। देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।

 

Related posts

Leave a Comment