Besan Kadhi in Hindi

बेसन की कढ़ी रेसिपी (Besan Kadhi in Hindi)

वैसे तो कढ़ी-चावल(Besan ki Kadhi) सभी जगह आपने हिसाब से लोग बनाते हैं। लेकिन मैं आप लोगों को बिहारी स्टाइल में चना दाल से बनी कढ़ी बताने जा रही हुं। बाजार के बेसन और आपने घर में चना को फुला के बनाए बेसन के स्वाद में बहुत अंतर होता है।

आवश्यक सामग्री:

चना दाल: 250 ग्राम
दही : 100 ग्राम
प्याज: 1 पीस बारीक़ कटा हुआ
लहसन: दो पीस
अदरक : छोटा टुकड़ा
तेजपत्ता: 2 पीस
लाल मिर्च: दो पीस
लालमिर्च पाउडर : आधा चम्मच
गोलकी : आधा चम्मच
जीरा: आधा चम्मच
हींग: स्वादानुसार
गरम मसाला: 1 चम्मच
हल्दी: 1 चम्मच
सरसों तेल: 50 ग्राम
धनिया पाउडर: आधा चम्मच
हरी धनिया: 1 चम्मच बारीक़ कटा हुआ
नामक: स्वादानुसार

बनाने की विधि(Besan Ki Kadhi):





चना दाल को रात में भिगो दें। सुबह अच्छी तरह से धोकर, चना दाल को मिक्सी में जीरा, गोलकी, लहसन,अदरक,स्वाद अनुसार नामक, आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें। कढाई को गर्म कर लें, सरसों तेल डालकर पिसे हुए आधे बेसन की बड़ी निकाल लें। बचे हुये बेसन में दही को छाछ बना लें। अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब गरम तेल में जीरा, लाल मिर्च, तेजपत्ता, हींग से तड़का दें। उसमें कटी हुयी प्याज, अदरक, लहसन सभी डाल दें। हल्का ब्राउन होने पर मसाला का पेस्ट डालें। दो मिनट तक भूने। अब दही बेसन आवश्कयता अनुसार पानी मिलाकर कढाई में डाल दें। 20 मिनट तक खौलाएं। बेसन की बनी बड़ी डालें। दो मिनट खौलाएं। पकने के बाद बारीक़ कटी हरी धनियां डाल दें। कढ़ी तैयार है इसे चावल के साथ परोसें।

14542809_10210778801089743_578588267_n

Related posts

Leave a Comment