Litti Chokha Recipe

Litti Chokha Recipe in Hindi- biharirecipes.com

लिट्टी चोखा रेसिपी (Litti Chokha Recipe in Hindi)

लिट्टी चोखा बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है और बिहार के लोग इसे काफी पसंद करते हैं।

इसे आलू-बैगन के चोखे के साथ खाया जाता है। हरी धनियां चटनी के साथ खाया जाता है।

बिहार में लोग लिट्टी चोखा (Litti Chokha Recipe) की पार्टी करते हैं।

15 पिस लिट्टी का ब्यंजन सामग्री:

आटा – 500 ग्राम

चना सत्तू :  250 ग्राम

अजवाइन और कलवंजी : आधा चम्मच

अदरक पेस्ट :  आधा चम्मच

हरा धनियां: 25 ग्राम बारीक़ कटा हुआ

हरा मिर्च: दो पीस कटा हुआ

नीबू : 1

प्याज: 100 कटा हुआ

जीरा- कालीमिर्च पाउडर :  आधा चम्मच

नामक: स्वाद अनुसार

सरसों तेल: 1 चम्मच

बनाने की विधि (Bihari litti chokha recipe):


आटा को अच्छी तरह गुंथ लें, फिर सत्तू में नामक स्वादानुसार अजवाइन और कलवंजी, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, नींबू रस, जीरा-गोलकी, दो चम्मच सरसों तेल, कटी प्याज सभी को अच्छी तरह से मिला लें।

Read Also: Mooli Paratha Recipe

सत्तू मसाला तैयार करके, आटा का छोटी लोई तैयार करें। फिर उसमें सत्तू भरें और फिर अच्छी तरह से गोला बनाये सभी तैयार लिट्टी को प्रेशर-कूकर में पानी डाल के एक सीटी लगवा दें।

फिर ठंडा होने पर टिसू पर लिट्टी को रखें। लिट्टी का पानी सूख जाये तो फिर कड़ाई में सरसों तेल डाल के लिट्टी को तलें। आपकी लिट्टी तैयार है।

चोखा सामग्री :

आलू: 500 ग्राम

बेगैन : 250 ग्राम

टमाटर: 100 ग्राम

हरा धनिया : 1 चम्मच

हरी मिर्च: 2 पीस

सरसों तेल : 2 चम्मच

लहसन: चार पीस

नामक: स्वाद अनुसार

बनाने की विधि: 

आलू को उबालकर छिलका उतार लें। बैगन में छोटा छेद कर लहसन को डाल दे , गैस पर धीमी आंच पर बैगन को पकाएं। जब बैगन अच्छी तरह पाक जाये तो पानी में डाल कर छिलका उतार दें। इसी प्रकार टमाटर को पकाएं और छिलका उतार दें। आलू, बैगन, टमाटर को मिला लें। धनियां, मिर्च, स्वादानुसार नामक, दो चम्मच सरसों तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। स्वादिस्ट लिट्टी-चोखा तैयार हैं। इसे धनियां की चटनी, देशी घी, सलाद के साथ खाएं। बिहार की फेमस डिश का मजा लें।

Read Also: Dal ki Dulhan Recipe in Hindi

बिहार में लोगों ने लिट्टी-चोखा की कुछ कहावत भी बना रखी है- लिट्टी के चार यार- चोखा, चटनी, घी, आचार

http://www.biharirecipes.com
Taste of Bihari Litti Chokha at Your Home Now! Call Us Now at: 931136057 Litti Chokha Recipe Bihari Recipes

Related posts

Leave a Comment