Poha Recipe in Hindi

बिहारी पोहा रेसिपी (Bihari Vegetable Poha, Poha Recipe in Hindi)

बिहार में सर्दी के दिनों में अधिकतर घरों में शाम के नाश्ते में बिहारी पोहा (Matar Poha Recipe, Chivda Matar Bihari Style) बनाया जाता है। यह बिहार का बेहद पसंदीदा स्ट्रीट फूड है।

पोहा की खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनता है। जब भी कुछ फटाफट नाश्ता बनाना हो तो आप बिहारी पोहा बनाईये। यह सभी को अवश्य पसंद आयेगा।  तो आइये आज हम बिहारी पोहा रेसिपी (Poha Recipe in Hindi) बनाते है

Read Also: Kala Chana Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री:

पोहा(चुडा): 200 ग्राम

मटर दाना : 150 ग्राम

फुल गोभी: 1 कप बारीक़ कटा हुआ

गाजर: 1 कप बारीक़ कटा हुआ

हरा धनिया : 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ

जीरा: आधा चम्मच

हरी मिर्च: 2 पीस

हल्दी पाउडर: आधी छोटी चम्मच

जीरा-कालीमिर्च पाउडर: आधा छोटी चम्मच

नमक: स्वाद अनुसार

सरसों तेल : 25 ग्राम

Read Also: Paneer Bread Cutlet Recipe

poha banane ki vidhi in hindi -Bihari Recipespoha recipe in hindi -Bihari Recipes

बनाने की विधि:


सबसे पहले गाजर, फुल गोभी को बारीक काट कर पानी से अच्छी तरह धो लें।  मटर दाने को भी पानी से धो ले कढाई को गैस पर रख गर्म करें। सरसों तेल डाले जब तेल गर्म हो जाये तो जीरा-हरी मिर्च से तड़का दें फिर फुल गोभी, गाजर, मटर डाल के भूनें। थोड़ी देर बाद हल्दी, जीरा, कालीमिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक डालकर ढक दें। गैस धीमी कर लें ताकि सब्जी कम आंच पर अच्छी तरह पक जाये। अब पोहे को छलनी में लेकर, इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये। जैसे ही पोहे को धो लें, पानी निकल जाये तो इसे कढाई में डाल दें और 2 मिनट तक भून लें, उपर से बारीक कटी हुयी हरी धनिया मिला लें। आपका बिहारी पोहा रेसिपी तैयार है। इसे चाय के साथ गर्मा-गरम परोसें।

Read Also: Bread Pakoda Recipe in hindi

Related posts

Leave a Comment