Bihari Litti Chokha – बिहारी स्टाइल में लिट्टी चोखा का बनाने तरीका देखें, अगुंलिया चाटते रह जाएंगे

Bihari Litti Chokha

Bihari Litti Chokha – बिहारी स्टाइल में लिट्टी चोखा का बनाने तरीका देखें, अगुंलिया चाटते रह जाएंगे

लिट्टी चोखा बिहारी व्यंजन है। लिट्टी, चोखा के साथ, भारत के बिहार राज्य का महत्पूर्ण भोजन है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लोकप्रिय है

लिट्टी चोखा बिहार झारखन्ड में खायी जाने वाली पारम्परिक स्वादिष्ट डिश हैं इसे लन्च, डिनर या छुट्टी के दिन का बनने वाला व्यजंजन है, लिट्टी देखने में तो बाटी जैसी लगती है, लेकिन थोड़ा सा अन्तर है

इसके अन्दर भरी जाने वाली सत्तू से बनाई जाती है और यह लिट्टी बैगन के चोखा (भुर्ता) या आलू के चोखा के साथ खाई जाती है

मिक्स वेज चोखा और टमाटर की चटनी भी साथ में खाया जाता है. तो आइये बनाना शुरू करें लिट्टी चोखा (Litti Choka)

Read More : गोभी का पराठा (Gobi Paratha Recipe in Hindi)

लिट्टी के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients for Litti)

गेहूं का आटा – 500 ग्राम ( 4 कप)
घी – 100 ग्राम
सरसों तेल – 100 ग्राम
सत्तू – 200 ग्राम
अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा
लहसन- 7-8 कली
प्याज- 2 पीस बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 2-4 पीस
हरा धनियां – आधा कप बारीक कतरा हुआ
जीरा – 1 छोटी चम्मच
अजवायन – आधा छोटी चम्मच
कालीमिर्च- आधा छोटी चम्मच
कलौंजी(मंग्रैल)- आधा छोटी चम्मच
अचार का मसाला – 2 टेबल स्पून
नीबू – 1 नीबू का रस
काला नमक – आधा छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच )

Read More : धनिया चटनी रेसिपी (Dhaniya Chutney Recipe)

लिट्टी बिाना चोखा के साथ नहीं खाया जाता है चोखा को पारम्परिक तरीके से चौखा सिर्फ हरी मिर्च और नमक डालकर बनाया जाता है लेकिन टमाटर, अदरक और हरा धनियां डालकर चोखा को और भी स्वादिष्ट बनाया जाता है

आवश्यक सामग्री – (Ingredients for Chokha)

आलू- 4 पीस
बैंगन – 500 ग्राम (1 या 2 बैगन)
टमाटर – 250 ग्राम ( 4 टमाटर मध्यम आकार के)
हरी मिर्च – 2-4 (बारीक कतरी हुई)
अदरक – 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कतरा हुआ)
हरा धनियां – 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
नमक – स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
सरसों का तेल – 1-2 छोटी चम्मच

लिट्टी (How to make Litti)

चोखा How to make Chokha for Litti –

सबसे पहले आटे का टाइट डोर तैयार कर के ढक कर रख दें, अब सत्तू बनाने के लिए सत्तू को किसी बर्तन में छान लें, सत्तू में अजवाइन, कलौंजी, बारीक कूटा हुआ जीरा काली मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटा प्याज, बारीक कुटा हुआ अदरक, लहसन, हरी मिर्च, 50 ग्राम सरसों का तेल, एक चम्मच निंबू का रस, स्वाद अनुसार नमक डालकर सत्तू को अच्छे से मिला लें।

अब आटे का छोटा-छोटा गोला लें, अंगूठे के सहायता से कटोरी का सेप देते हुए सत्तू भरने का जगह बनाएं, आटे में सत्तू डालकर गोल-गोल लिट्टी तैयार कर लें।

अब गोइठे का आग तैयार करें उस पर अच्छे तरीके से लिट्टी को सेंक लें, लिट्टी सेकते समय ध्यान रहे लिट्टी तेज आंच पक जले न।

जब लिट्टी सेक जाए तो लिट्टी आपका फटा सा दिखने लगेगा जब लिट्टी के आग से निकाल कर कटन कपडे से छाड ले।

आपका लिट्टी तैयार है…

अब चोखा बनाने का विधी जाने-

आलू, बैगन औऱ टमाटर को आग में पकाएं या कुकर में उबाल लें, फिर पानी में धोकर सभी के छिलके उतार लें… हाथो से मैक्स करते हुए… चोखा तैयार करे ध्यान हाथ जले ना क्योंकि आलू गर्म रहता है।

 

Related posts

Leave a Comment