Dhokla Recipe in Hindi

ढोकला रेसिपी इन हिंदी (Dhokla Recipe in Hindi) –

बेसन का ढोकला खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता हैं।  यह भाप में पकाया जाता है, इसलिए इसमें तेल बहुत कम लगता है। जो लोग तेल कम खाते हैं, वो लोग इसे अवश्य बनायें और खाएं।  लंच में, मेहमान के आने पर या सुबह के नाश्ते पर बेसन का ढोकला बना सकते हैं। ढोकला कई तरह से बनाया जाता है। आइये हम बेसन का ढोकला बनाना सीखें।

आवश्यक सामग्री :

बेसन : 100 ग्राम
हल्दी:  आधा छोटी चम्मच
नमक:  स्वादानुसार
हरी मिर्च का पेस्ट:  आधा चम्मच
अदरक का पेस्ट : आधा चम्मच
ईनो साल्ट :  आधा चम्मच
दही:  50 ग्राम
तेल :  2  चम्मच
राई : 1 चम्मच
हरी मिर्च: 3 पीस  इसे 2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये
चीनी:  1 छोटी चम्मच
कड़ी पत्ता: 10-15 पत्ता
गरम मसाला : आधा चम्मच

Read Also: Chana Dal Puri Recipe

बनाने की विधि ( Dhokla Banane ki Vidhi ):

सूजी, बेसन, दही को अच्छी तरह से मिला लें। घोल को फेंटते जायें पर ध्यान रहे की गांठे ना पड़ें। अब इसमें नमक व हल्दी, गरम मसाला, ईनो, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, चीनी, मिलाकर अच्छी तरह मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को कम से कम 5-6 घंटे पड़ा रहने दें। अब एक बर्तन में चिकनाई लगायें, यह मिश्रण उस बर्तन में डाल दें।

Read Also: Pav Bhaji Recipe in Hindi

अब इसे भाप में पकाएं। इसके लिए या तो आप कूकर में या किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर व उस कुकर में स्टैंड रखें। अब बर्तन रख दें। उपर से अच्छी तरह से ढक दें। ताकि भाप बाहर ना आ सके इसे। आप इसे OVEN में भी बना सकते हैं। जब अच्छी तरह उबाल जाये तो ठंडा होने के बाद एक अलग फ्राई-पेन में थोडा सा तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें राई अच्छी तरह तड़का लें, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च भी डाल दें। बने हुए ढोकले को बर्फी के सेप में काटकर उस पर राई का तड़का डालकर परोसें।

Related posts

Leave a Comment