Aloo Baingan ki sabzi in hindi

https://www.biharirecipes.com/

आलू पालक बैगन टमाटर की सब्जी (Aloo Baingan ki sabzi in hindi)

वैसे तो आलू पालक बैगन (Aloo Baingan Recipe) टमामट की सब्जी कई तरह से बनती है।

आइये हम कम समय में और कम तेल मसाले वाली सब्जी बनाते हैं।

Read Also: Hare Chane Ki Recipe Sabji Bihari Style

आवश्यक सामग्री:

आलू: 300 ग्राम
बैगन : 200 ग्राम
पालक: 100 ग्राम
टमाटर: 2 पीस
हरा मिर्च: 2 पीस
प्याज़ : 1 पीस बारीक़ कटा हुआ
हल्द पाउडर: 1 चम्मच
धनियां पाउडर: 1 चम्मच
सरसों तेल: 2 चम्मच
जीरा: आधा चम्मच
जीरा काली मिर्च: आधा चम्मच
हरा धनिया : 2 चम्मच बारीक़ कटा
सब्जी मसाला: आधा चम्मच
नमक: स्वादानुसार

बनाने की विधि (aloo baingan ki sabzi bihari style):

आलू का छिलका उतारकर चार टुकडों में काट लें। बेगैन को धोकर छोटे-2 टुकड़े में काट लें। पालक को अच्छी तरह से धो लें और बारीक़-2 काट लें। कढाई को गर्म कर सरसों तेल डालें, उसमें जीरा- हरी मिर्च से तड़का दें, बारीक़ कटी प्याज़ डाल दें , फिर आलू डालकर भूनें।

Read Also: soyabean ki sabji bihari style

जब आलू  ब्राउन कलर का हो जाये तो उसमें बैगन डालकर 5 मिनट भूनें। हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा-कालीमिर्च पाउडर, सब्जी मसाला डालकर भूनें। फिर पालक-टमाटर डाल के ढंक दें।

Read Also: Lauki ki Sabji Recipe Bihari Style

गैस को कम आंच कर के थोड़ी देर तक पकाएं। जब सब्जी अच्छी तरह पक जाये तो बारीक़ कटी हरी धनियां डालकर उतार दें। इसे रोटी या दाल-चावल के साथ परोसें।

Related posts

Leave a Comment